सक्तेशगढ़। राजगढ़ विकास खंड के कूबां खुर्द गांव में श्रमदान कर ग्रामीणों ने डॉ. सोनेलाल पटेल के नाम पर अमृत सरोवर की गहरीकरण का कार्य किया है। बारिश में पानी से लबालब तालाब क्षेत्र में चर्चा का विषय बना हुआ है।
ग्राम प्रधान शैलेंद्र कुमार सिंह ने बताया कि ग्रामीणों के श्रमदान से अमृत सरोवर लगभग 20 लाख रुपये खर्च कर गहरा किया गया है। अमृत सरोवर के नाम पर कोई भी सरकारी धन खर्च नहीं किया गया है। ग्रामीणों के सहयोग से कार्य कराया गया है। अमृत सरोवर के लोकार्पण के दौरान पहुंची केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग राज्य मंत्री अनुप्रिया पटेल ने भी इसकी प्रशंसा की।