फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विश्व विद्यार्थी दिवस के रूप में मनाई गई डॉ. कलाम की जयंती

विज्ञापन
विज्ञापन
अहरौरा के इनोवेशन लैब में शनिवार को डॉ. एपीजे अब्दुल कलाम की जयंती जिला विज्ञान क्लब की तरफ से विश्व छात्र एवं नव प्रवर्तन दिवस के रूप में मनायी गई। इस मौके पर छात्रों को डॉ. कलाम के वैज्ञानिक योगदान के बारे में जानकारी दी गयी।
विज्ञापन

कार्यक्रम का शुभारंभ बाल वैज्ञानिकों एवं नवप्रवर्तकों ने डॉ. कलाम के चित्र पर पुष्प व दीप प्रज्ज्वलित कर किया। कलाम इनोवेशन लैब अहरौरा के प्रबंधक एवं जिला विज्ञान क्लब मिर्जापुर के सह समन्वयक सत्यनारायण प्रसाद ने डॉ. कलाम के वैज्ञानिक योगदान के बारे में विस्तार से जानकारी दी। जिला समन्वयक सुशील कुमार पांडेय ने बच्चों को ऑनलाइन संबोधित किया और कहा कि सफल होने के लिए उन्हें पहले सपने देखने होंगे। उन्होंने कहा कि डॉ. कलाम ने देश की युवा पीढ़ी को वह करने के लिए प्रेरित किया जो उन्हें पसंद था। यही कारण है कि उनके विचार को साझा करने के लिए उनकी जयंती को विश्व विद्यार्थी दिवस के रूप में मनाया जाता है। इस अवसर पर बच्चों को खाद्य पदार्थों में मिलावट की जांच, माइक्रोस्कोप के उपयोग आदि के बारे में जानकारी दी गई।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें