फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंचायत भवन अधूरा मिलने पर डीपीआरओ नाराज

विज्ञापन
विज्ञापन
जिला पंचायत राज अधिकारी अरविंद कुमार जायसवाल ने विकास खंड के कई ग्राम पंचायतों में विकास कार्यों का निरीक्षण क जायजा लिया। इस दौरान पंचायत भवन का कार्य अधूरा मिलने पर उन्होंने प्रधान व पंचायत सचिव से कड़ी नाराजगी जताई।
विज्ञापन

जिला पंचायत राज अधिकारी पडरवा ग्राम पंचायत में निर्माणाधीन अंत्येष्टि स्थल का भी निरीक्षण किया। तत्पश्चात रामपुर 38 ग्राम पंचायत में निर्माणाधीन पंचायत भवन का निरीक्षण कर जायजा लिया। इस दौरान कार्य अधूरा मिलने तथा घटिया निर्माण सामग्री का प्रयोग करने पर उन्होंने प्रधान व पंचायत सचिव से कड़ी नाराजगी जताई। साथ ही चेतावनी दी कि गुणवत्ता से कोई समझौता नहीं किया जाएगा।
उन्होंने कोन गढ़वा गांव में अमृत सरोवर तथा अंत्येष्टि स्थल का निरीक्षण किया। इस दौरान सहायक विकास अधिकारी पंचायत पूर्णेंदु चंद्र, एडीओ कोऑपरेटिव राज कपूर सिंह, ग्राम विकास अधिकारी दीपक त्रिपाठी, ग्राम प्रधान रिंकी देवी आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें