शेरवां। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जमालपुर से जुडे गांवों में डोर- टू डोर कोरोना वायरस सर्वे अभियान शुरू हो गया है। गांव-गांव स्वास्थ्य विभाग की टीम आशा, आंगनबाड़ी, शिक्षामित्र प्रत्येक घर जाकर कोरोना वायरस के लक्षण की जानकारी ले रहे हैं। इस दौरान दरवाजों पर कोरोना वायरस से बचाव के लिए स्लोगन लिखे स्टीकर भी चस्पा कर रहे हैं।
बाल विकास विभाग व स्वास्थ्य विभाग की टीम इस दौरान ग्रामीणों से खांसी, जुकाम, बुखार, गले में खराश के साथ-साथ अन्य बीमारियों की जानकारी लेने के बाद विभाग को रिपोर्ट कर रहे हैं। सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र जमालपुर के प्रभारी चिकित्साधिकारी डॉ. राजन सिंह ने बताया कि दो दिन में कुल 11 हजार परिवार से ऊपर के लोगों को डोर- टू डोर सर्वे करके जागरूक किया गया है। किसी भी तरह के लक्षण दिखाई देने पर चिकित्सक से संपर्क करने की जानकारी लोगों को दी जा रही है।