फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अखंड कीर्तन के बाद खुलेगा मां विंध्यवासिनी मंदिर कपाट

विज्ञापन
विज्ञापन
विंध्याचल। 29 जून मंगला आरती के पश्चात मां विंध्यवासिनी मंदिर कपाट आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दि, जाएगा। श्री विंध्य पंडा समाज की ओर से शनिवार को सुबह मंदिर परिसर में 24 घंटे अखंड कीर्तन पाठ शुरू किया जाएगा।
विज्ञापन

पूर्णाहूति के पश्चात 28 जून को दोपहर राजश्री आरती के पश्चात श्री विंध्य पंडा समाज व स्थानीय लोगों को दर्शन व पूजन के लिए ही मां विंध्यवासिनी मंदिर का कपाट खोल दिया जाएगा। 29 जून की भोर मंगला आरती के पश्चात माता का दरबार आम श्रद्धालुओं के लिए खोल दिया जाएगा। सबसे बड़ी बात यह है कि सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए ही आम श्रद्धालुओं को दर्शन पूजन कराया जाएगा। श्री विंध्य पंडा समाज विंध्याचल के अध्यक्ष पंकज द्विवेदी ने बताया कि 28 जून को पूर्णाहूति के पश्चात इस दिन स्थानीय लोगों के लिए मां विंध्यवासिनी मंदिर के कपाट खुलेंगे। 29 जून मंगला आरती पश्चात ही आम श्रद्धालु मां विंध्यवासिनी के दर्शन और पूजन कर सकते हैं। वहीं, महामंत्री भानु पाठक ने बताया कि मंदिर परिसर में सोशल डिस्टेंसिंग का विशेष ध्यान रखा जाएगा। इसका उल्लंघन करने वालों के साथ सख्ती से निपटा जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें