सेमिनार हाल में आयोजित शिविर में 100 छात्रों ने रक्तदान किया। इसके छात्र-छात्राओं द्वारा जागरुकता रैली भी निकाली गई।
रैली निकाल पर्यावरण को सुरक्षित रखने के लिए लोगों को जागरुक किया गया। विद्यार्थियों ने मानव श्रृंखला बना कर ग्रामीणों का ध्यान साफ सफाई के लिए जागरूक किया।
रक्तदान शिविर सर सुंदरलाल चिकित्सालय के ब्लड बैंक के प्रभारी वाईएम सिंह ने नेतृत्व में 15 सदस्यीय दल ने सहयोग किया। वाराणसी से 15 सदस्यीय टीम अत्याधुनिक तकनीक से युक्त बस से पहुंची।
विशेष कार्याधिकारी प्रो. राम प्रताप सिंह ने रक्तदान शिविर में छात्रों का उत्साहवर्धन किया। उन्होंने कहा कि हमारे द्वारा किया गया रक्तदान जरुरतमंदों के काम आता है। रक्तदान में लोगाें को बढ़ चढ़कर भाग लेना चाहिए।
वरिष्ठ प्रोफेसर आरपी शुक्ला ने छात्रों को रक्तदान के लिए प्रेरित किया। उन्होंने कहा कि यह एक सामाजिक कार्य है। जिसमें युवाओं की भूमिका महत्वपूर्ण होती है।
कार्यक्रम के दौरान प्रो. एसके स्वाइन, डा. दृगबिंदुमणि सिंह, डा. अजय कुमार सिंह, डा. सोमु सिंह, डा. विनोद कुमार सिंह, डा. रवींद्र प्रसाद आदि रहे।