मिर्जापुर। कोविड काल में सेवा करने वाले डाक्टर के के खिलाफ हो रहे उत्पीड़न के विरोध में शुक्रवार को इंडियन मेडिकल एसोसिएशन के निर्देशन में डाक्टर काली पट्टी बांधकर और काला मास्क लगाकर विरोध जताएंगे। आईएमए के सचिव डा. एसएन पाठक ने कहा कि आईएमए के कई डाक्टर सदी के भयंकर त्रासदी कोविड-19 से जूझ रहे हैं। दो हजार मार्डन मेडिसीन के डाक्टर व स्वास्थ्यकर्मी की कोविड से लड़ते-लड़ते मौत हो गई। अनेक चिकित्सक जूझ रहे है। दु:ख का विषय है कि कुछ अराजक मानसिकता के लोग डाक्टरों के साथ मारपीट कर अस्पताल में तोड़-फोड़ करते है। अभी आसाम में एक डाक्टर की पिटाई हुई। आईएमए डाक्टर व उनके प्रतिष्ठान पर हमले की निंदा करता है। विरोध स्वरूप शुक्रवार को डाक्टर राष्ट्रीय विरोध दिवस मनाएंगे। काली पट्टी व काला मास्क लगाकर कार्य करेंगे। डाक्टर पर हिंसा के खिलाफ कठोर कानून के लिए प्रधानमंत्री को संबोधित मांग पत्र जिलाधिकारी को सौपेंगे।