शेरवां। स्थानीय पुलिस चौकी क्षेत्र के शेरवां-बैरी मार्ग पर बिसौरा गांव के पास बुधवार की शाम ट्रक की चपेट में आने से 60 वर्षीय शिवपूजन सिंह की मौत हो गई। आक्रोशित ग्रामीणों ने शेरवां-बैरी मार्ग पर सड़क जाम कर दिया। मांग किया कि मुआवजा देकर कार्रवाई की जाए। चौकी प्रभारी अरविंद कुमार गुप्ता ने बताया कि ट्रक चालक व ट्रक बिसौरा गांव की है। ग्रामीणों ने सीओ के आने के बाद जाम समाप्त किया। संवाद