फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रयागराज में तैनात चिकित्सक लापता, परिजन परेशान

विज्ञापन
विज्ञापन
जमालपुर थाना क्षेत्र के गोगहरा गांव निवासी चिकित्सक के प्रयागराज से बाराबंकी जाते समय लापता हो जाने से परिजन परेशान हैं। परिजनों ने सांसद और अन्य से गुहार लगाई है।
विज्ञापन

जमालपुर के गोगहरा गांव निवासी डॉ. चन्द्र प्रकाश सिंह (32) प्रयागराज के कोराव स्थित सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पर दंत चिकित्सक पद पर विगत तीन सालों से तैनात हैं। जिनका स्थानांतरण कुछ दिनों पहले बाराबंकी जनपद में मुख्य चिकित्सा अधिकारी कार्यालय में हो गया था। वह बाराबंकी पोस्टिंग स्थल जाने के लिए बीते शुक्रवार को अपने सरकारी आवास से निकले। प्रयागराज के सिविल लाइंस बस स्टैंड तक पहुंच कर पत्नी व परिजनों से बातचीत भी की लेकिन कुछ देर बाद उनका मोबाइल बंद हो गया। डॉक्टर न तो बाराबंकी पहुंचे न ही पैतृक गांव गोगहरा पहुंचे। इस कारण परिजन परेशान हो गए। डाक्टर की पत्नी अमृता सिंह ने भाई गोपाल सिंह को इसकी सूचना दी। गोपाल सिंह ने प्रयागराज सिविल लाइंस थाने में गुमशुदगी दर्ज कराई। डाक्टर के चाचा सुभाष चंद्र सिंह ने भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष स्वतंत्र देव सिंह, मिर्जापुर की सांसद व वाणिज्य राज्यमंत्री अनुप्रिया पटेल से फोन पर बात कर पुलिस अधीक्षक प्रयागराज से लापता चिकित्सक की खोजबीन कराए जाने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें