फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: लापरवाही बरतने पर डीएम ने तीन अफसरों का वेतन रोका

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। कलेक्ट्रेट सभागार में मंगलवार को जिला पर्यावरण व जिला गंगा समिति की बैठक हुई। इसमें गैरहाजिर रहने पर जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन ने तीन अधिकारियों का वेतन रोकने का निर्देश दिया।
विज्ञापन

बैठक में अधिशासी अभियंता पीडब्ल्यूडी निर्माण खंड, अधिशासी अभियंता पांतीय खंड और प्राविधिक शिक्षा के प्राचार्य गैरहाजिर रहे। कार्य योजना न उपलब्ध कराने बिना सूचना के बैठक से अनुपस्थित रहने पर डीएम ने तीनों अधिकारियों को वेतन रोकने का निर्देश दिया।
इस दौरान उन्होंने कहा कि सभी विभाग पौधरोपण के लिए चिह्नित स्थलों की सूची और विस्तृत कार्य योजना दो दिन में प्रभागीय वनाधिकारी को उपलब्ध करा दें। उन्होंने कहा कि नगरीय क्षेत्रों के प्रमुख मार्गो, पार्कों, कार्यालय परिसर, धार्मिक स्थलों पर पौधे लगाने और उनकी सुरक्षा की कार्य योजना बनाई जाए।
विज्ञापन

वहीं, गंगा समिति की बैठक में डीएम ने कहा कि गंगा चबूतरों, गंगा ग्रामों व पार्कों की सफाई कराकर योग के कार्यक्रम कराएं। बैठक में सीडीओ विशाल कुमार, प्रभागीय वनाधिकारी कैमूर तापस मिहिर, सीएमओ डाॅ. सीएल वर्मा, डीपीआरओ संतोष कुमार, अधिशासी अधिकारी गोवा लाल आदि थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें