मिर्जापुर। जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन और पुलिस अधीक्षक अभिनंदन ने शनिवार को निर्माणाधीन विंध्य विश्वविद्यालय का निरीक्षण कर प्रगति की जानकारी ली। इस दौरान मौके पर मौजूद अधिकारियों से उन्होंने परिसर के चारों तरफ तथा बीच में सड़क का निर्माण कराने के काम पर चर्चा की।
इस दौरान जिलाधिकारी ने मुख्य सड़क से विश्वविद्यालय जाने वाले मार्ग की मरम्मत कराने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता को परिसर के चारों तरफ सड़क बनाने के लिए कार्ययोजना प्रस्तुत करने का निर्देश दिया। इस दौरान जिलाधिकारी ने परिसर के पास में ही स्थित गोवंश आश्रय स्थल के बारे में अधिकारियों से बात कर जानकारी ली। इस दौरान सीडीओ विशाल कुमार सिंह, एसडीएम युगांतर त्रिपाठी, लोक निर्माण विभाग के अधिशासी अभियंता समेत कई और अधिकारी मौजूद रहे।