मिर्जापुर। राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर 10 अगस्त को स्कूलों में बच्चों और युवाओं को कृमिनाशक दवा खिलाई जाएगी। जो बच्चे छूट जाएंगे, उन्हें 14 अगस्त को दवा खिलाई जाएगी।
एसीएमओ डॉ. अनिल कुमार ओझा ने बताया कि राष्ट्रीय कृमि मुक्ति दिवस के अवसर पर एल्बेंडाजोल की गोलियां खिलाई जाएंगी। ताकि मिट्टी से फैलने वाले परजीवी कीटाणुओं को नष्ट किया जा सके। ये कीटाणु एनीमिया, कुपोषण और मानसिक व शारीरिक विकास में बाधा उत्पन्न करते हैं। छोटे बच्चों को गोली पानी में घोलकर दी जा सकती है, जबकि बड़े बच्चे दोपहर में भोजन के बाद गोली ले सकते हैं। एल्बेंडाजोल सभी डॉक्टरों द्वारा आमतौर पर कृमिनाशक के रूप में दी जाने वाली दवा है। जिले में दो लाख 40 हजार बच्चों को यह दवा देने का लक्ष्य है। एक से दो साल तक के बच्चे को 200 मिली ग्राम तथा दो से 19 साल तक बच्चों को 400 मिली ग्राम दवा दी जाएगी।