फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: डीएम-एसपी ने नवरात्र मेला क्षेत्र में निरीक्षण कर लिया व्यवस्था का जायजा

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। मां विंध्यवासिनी देवी के धाम विंध्याचल में शारदीय नवरात्र मेला के प्रथम दिन रविवार को जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन व पुलिस अधीक्षक अभिनंदन सिंह ने वरिष्ठ अधिकारियों के साथ पूरे मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर व्यवस्था का जायजा लिया। अधिकारियों ने विंध्याचल परिक्रमा पथ, मंदिर परिसर, न्यू वीआईपी मार्ग, पुरानी वीआईपी मार्ग, कोतवाली मार्ग, पक्काघाट, बालू घाट, अखाड़ा घाट पर भ्रमण कर व्यवस्था का जायजा लिया। मां विंध्यवासिनी के दर्शन के लिए कतार में खड़े दर्शनार्थियों से बात कर व्यवस्था के बारे में जानकारी ली।
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी को कालीखोह मंंदिर परिसर व उसके आस-पास निरीक्षण कर वहां बनाए गए जोनल व सेक्टर मजिस्ट्रेट के अस्थायी कार्यालय के पास एक एंबुलेंस अनवरत खड़ी रखने का निर्देश दिया। अष्टभुजा पहाड़ी के ऊपर निरीक्षण के दौरान रैन बसेरा के सामने गंगा दर्शन पार्क में अनधिकृत रूप से बाइक व कुछ चार पहिया वाहन खड़ी किए जाने पर उन्होंने नाराजगी जताई। सेक्टर मजिस्ट्रेट व पुलिस अधिकारी को निर्देशित करते हुए कहा कि रैन बसेरा के पहले ही बनाये गये पार्किंग स्थल पर बाइव व चार पहिया वाहन खड़े कराएं। अष्टभुजा मंदिर के नीचे तरफ बने पार्किंग स्थल, रोपवे के सामने बनाए गए रैन बसेरा व अष्टभुजा मंदिर की सीढ़ियों पर साफ-सफाई आदि की व्यवस्था का निरीक्षण किया। कुछ दुकानदारों द्वारा डस्टबिन न रखे जाने पर उन्होंने डस्टबिन रखने का निर्देश दिया। पक्का घाट एवं अखाड़ा घाट पर भी नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी को सफाई कमिर्यों को भ्रमणशील करते हुए जहां भी कूड़ा दिखे, वहां से तत्काल हटवाने का निर्देश दिया। बीच-बीच में मेडिकल कैंप का निरीक्षण कर चिकित्सकों से वार्ता की तथा वहां रखी दवाओं के बारे में जानकारी ली। मेला क्षेत्र में पेयजल के लिए लगाई गई टोटियों को भी जिलाधिकारी ने स्वयं चलाकर देखा। भ्रमण के दौरान जिलाधिकारी व पुलिस अधीक्षक ने विंध्याचल, अष्टभुजा व कालीखोह मंदिर में दर्शन भी किया। इस दौरान एडीएम शिव प्रताप शुक्ल, एएसपी नीतेश सिंह, नगर मजिस्ट्रेट विनय कुमार सिंह, संयुक्त मजिस्ट्रेट आलोक प्रसाद आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें