फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महड़ौरा: डीएम ने लगाई चौपाल, सुनी फरियाद

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल ने सोमवार को छानबे विकास खंड के महड़ौरा स्थित प्राथमिक विद्यालय पर चौपाल लगाकर ग्रामीणों की फरियाद सुनी। इस दौरान प्रधानमंत्री आवास, मनरेगा, विधवा, वृद्धा एवं दिव्यांग पेंशन समेत शिक्षा, स्वास्थ्य पर मिल रही सुविधाओं के बारे में ग्रामीणों की जुबानी सुनी।
विज्ञापन

चौपाल के दौरान मौजूद तीन ग्रामीणों ने जिलाधिकारी से वरासत न दर्ज होने की बात कही। जिस पर उन्होंने मौके पर मौजूद एसडीएम से तत्काल वरासत दर्ज कराने को कहा। डीएम ने जिला बेसिक शिक्षाधिकारी से जर्जर विद्यालयों की सूची मंगाकर ऐसे भवनो को तत्काल गिरवाने का निर्देश दिया। जिलाधिकारी ने कहाकि आवास, शौचालय, पेंशन, केसीसी वंचित लोगों को प्रत्येक हाल में योजना का लाभ प्रदान किए जाए। चौपाल में एक महिला ने एक व्यक्ति की ओर से नाली निर्माण मे अवरोध उत्पन्न करने की शिकायत की जिस पर एडीओ पंचायत व राजस्व विभाग की टीम को मौके पर भेज कर निस्तारण के निर्देश दिया। इस दौरान मुख्य विकास अधिकारी अवनीश सिंह, सीएमओ डा. ओ पी तिवारी, पीडी ऋषिमुनि उपाध्याय, डीडीओ एएन मिश्र समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें