नौहां गांव में प्राथमिक विद्यालय के परिसर पर चौपाल लगाकर ग्रामीणों से वार्ता करते डीएम सुशील कु?
- फोटो : MIRZAPUR
मिर्जापुर। सिटी विकास खंड के नौहा ग्राम पंचायत नौहा में चौपाल लगाकर डीएम सुशील कुमार पटेल ने ग्रामीणों की समस्याओं को सुना। साथ ही संबंधित अधिकारियों और विभाग के लोगों को निर्देशित किया कि ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित समाधान करें।
जिलाधिकारी ने नौहां गांव स्थित प्राथमिक विद्यालय जाने वाले मार्ग पर इंटरलाकिंग न होने पर नाराजगी जताते हुए न केवल प्रधान को फटकार लगाई बल्कि इस कार्य को दो दिन के अंदर पूर्ण करने की कड़ी चेतवनी भी दी। चौपाल में खंड विकास अधिकारी सिटी ने बताया कि इस ग्राम पंचायत में तीन गांव है। नौहां, सेउरा तथ लखौंली हैं तथा कुल-3736 लोगों की जनसंख्या है। गांव सम्पर्क मार्ग से जुड़ा हुआ है। 739 एससी जाति के लोग इस गांव में निवास करते हैं तथा विंद्युत आपूर्ति के लिए 14 टांसर्फामर लगे हुए हैं। 575 कनेक्शन धारक हैं। कई लोग आज भी इससे वंचित हैं। जिस पर जिलाधिकारी ने निर्देशित किया कि सर्वे कराकर विद्युत कनेक्शन से वंचित लोगों को भी कनेक्शन मुहैया करा दिया जाए। स्वच्छ शौचालय उपलब्ध कराने को कहा। पेयजल व पीएम आवास के बारे में भी जानकारी दी गई। एनआरएलएम व पेंशन का लाभ देने का निर्देश दिया। मनरेगा, आयुष्मान भारत व राशन कार्ड का भी जानकारी ली गई। डीएम ने कहा कि ग्रामीणों की समस्याओं का त्वरित निस्तारण के साथ ही उन्हें योजनाओं से लाभान्वित किया जाय। मुख्य चिकित्साधिकारी डा. ओपी तिवारी, उपजिलाधिकारी सदर, डीपीआरओं सहित संबंधित अधिकारी मौजूद रहे है।