फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छानबे में मतगणना स्थल का डीएम ने किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
जिगना। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार ने शुक्रवार को गैपुरा स्थित वैद्य पं. श्रीकांत पांडेय कन्या इंटर कालेज में छानबे ब्लॉक के बनाए गए मतगणना स्थल का निरीक्षण किया। डीएम ने नीचे बने जाली को आठ फीट और उंचा करने का निर्देश दिया। मतगणना के समय जिला पंचायत सदस्य के प्रत्याशी या अभिकर्ता के खड़े होने के लिए जगह कम होने पर डीएम ने नाराजगी जताई। उन्होंने सहायक विकास अधिकारी पंचायत को मतगणना से पूर्व सभी तैयारी पूरी करने का निर्देश दिया। हिदायत दी कि आने वाले उम्मीदवार या अभिकर्ता को किसी प्रकार की कोई परेशानी न हो। इस दौरान आरओ मिथिलेश कुमार, सहायक विकास अधिकारी अवनीश यादव, तहसीलदार सदर सुनील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें