मिर्जापुर। जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल ने जिले में आने के लिए अथवा जिले से कहीं बाहर जाने के लिए एक लिंक बनाया है। संबंधित लोग पूर्ण विवरण के साथ इस पर आवेदन कर सकते हैं। उनके आने अथवा जाने की व्यवस्था की जाएगी।
जिलाधिकारी ने बताया कि जनपद के मूल निवासी जो उत्तर प्रदेश के बाहर किसी अन्य राज्य में हैं और जिले में लौटना चाहते हैं, वे इस लिंक पर मांगी गयी सूचना यथा नाम, उम्र, लिंग, पिता/पति का नाम, मोबाइल नंबर, आधार नंबर, प्रदेश वर्तमान में जहां पर है उसका नाम चुने, जिला जनपद का नाम जहां पर है। केवल जिला जनपद का ही नाम भरे, पता जहां पर है। पूरा पता भरे, जहां आना चाहते है। वहां का पूर्ण विवरण भरें। तहसील, ब्लाक, थाना, ग्राम/वार्ड का नाम, मूल निवास का पता जहां आना चाहते है। व्यवसाय, आदि भर कर अवगत करा सकते हैं। उनके आने की व्यवस्था की जायेगी। इसी प्रकार अन्य प्रदेेश के निवासी जो जिले में हैं और वे अपने प्रदेश जाना चाहते है। वे भी इसी लिंक पर अपना पूरा विवरण भरकर अनुमति प्राप्त कर सकते हैं।