फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डीएम ने चौपाल में जानी हकीकत

Fri, 20 Feb 2015 11:35 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
डीएम राजेश कुमार सिंह ने छानबे विकास खंड क्षेत्र के बेदउर लोहिया गांव में चौपाल लगाकर ग्रामीणों की समस्याएं सुनी और विकास कार्यों की जानकारी प्राप्त की। इस दौरान ग्रामीणों की समस्याओं को शीघ्र निस्तारित करने का आदेश संबंधित अधिकारियों को दिया। मुख्य पशु चिकित्साधिकारी को गांव में कैंप लगाकर पशुओं का टीकाकरण कराने का निर्देश दिया। आवास नहीं बनाने वाले के विरुद्ध आरसी जारी करने को कहा।
विज्ञापन



डीएम को बताया गया कि लोहिया गांव के रूप में वित्तीय वर्ष 2013-14 में बेदउर गांव का चयन किया गया था। गांव में 20 लाख की लागत से छह सीसी रोड का निर्माण किया गया है। 40 स्वच्छ शौचालयों का निर्माण हो चुका है। इस दौरान जिला पंचायत राज अधिकारी एके सिंह ने बताया कि 14 शौचालयों का और निर्माण कराया जा रहा है। इसके अतिरिक्त गंगा के किनारे गांव होने के कारण बीपीएल परिवारों व महिला मुखिया के एपीएल कार्ड धारकों को शत प्रतिशत शौचालय से आच्छादित कराने का कार्य किया जा रहा है।

65 लाभार्थी लोहिया आवास के हैं। जिसमें 26 लोहिया आवास पूर्ण हैं। गांव में सात हैंडपंप लगे हैं, लेकिन तालाब नहीं है। मात्र दो सोलर लाइट लगाये गए हैं। जिस पर डीएम  ने पीओ नेडा को संबंधित कंपनी के मैकेनिक को बुला कर सोलर लाइट बदलवाने व मरम्मत कराने का निर्देश दिया।
विज्ञापन




मनरेगा के तहत कोई काम नहीं कराया गया है। मनरेगा से काम कराने का निर्देश दिया। इसके बाद डीएम ने कोइरान बस्ती व बिंद बस्ती में भ्रमण किया। इस दौरान महिलाओं से वार्ता भी की। ग्रामीणों ने बिंद बस्ती में सड़क निर्माण व पेयजल की पर्याप्त सुविधा नहीं होने की शिकायत की। जिस पर डीएम ने एक्सईएन जल निगम को गांव का सर्वे कर मानक के अनुसार हैंडपंप लगाने और बीडीओ को सर्वे कर आवास उपलब्ध कराने का निर्देश दिया। इस अवसर पर पीडी राजीव वनकटा, डीसी मनरेगा डा.एनएन मिश्रा, डीएसओ एके सिंह, बीडीओ सुशील कुमार आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें