फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: डीएम ने ग्राम प्रधान के अधिकारों पर लगाई रोक

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। नरायनपुर ब्लाॅक के सिकिया गांव के ग्राम प्रधान के वित्तीय और प्रशासनिक अधिकारों पर डीएम ने रोक लगा दी है। विकास कार्यों में रुचि नहीं लेने पर यह कार्रवाई की गई है। डीएम ने जिला ग्राम्य विकास अभिकरण के परियोजना निदेशक को ग्राम प्रधान पद के दावित्यों के निर्वहन के लिए ग्राम पंचायत सदस्यों की कमेटी गठित करने और जांच का निर्देश दिया है।
विज्ञापन

आरोप है कि ग्राम प्रधान सरोज यादव स्वच्छ भारत मिशन (ग्रामीण) के तहत कूड़ा संग्रहण केंद्र के निर्माण, कूड़ा संकलन के लिए ई-रिक्शा के संचालन में रूचि नहीं ले रही हैं। ग्राम प्रधान ने फ्लैगसीप योजना, पीएम विश्वकर्मा योजना में भी ग्राम पंचायत को ऑन बोर्ड नहीं कराया। इसके कारण ग्राम पंचायत के कुशल कारीगर इस योजना का लाभ नहीं पा रहे हैं। इसके अलावा विकास कार्यों में रुचि न लेने के कारण ग्राम निधि में 26 लाख और बैंकों में 41 लाख से अधिक धनराशि निष्प्रयोज्य पड़ी है। जिला पंचायतीराज अधिकारी ने प्रधान से स्पष्टीकरण मांगा था लेकिन उन्होंने अपना पक्ष भी नहीं प्रस्तुत किया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें