फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: वाराणसी के मंडलायुक्त ने किए मां विंध्यवासिनी के दर्शन

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। वाराणसी के मंडलायुक्त कौशल राज शर्मा ने रविवार को जिलाधिकारी के साथ मां विंध्यवासिनी के दर्शन किए। उधर, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन मेला क्षेत्र का निरीक्षण कर व्यवस्था की जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने अधिकारियों को जरूरी निर्देश भी दिए।
विज्ञापन

वाराणसी के मंडलायुक्त ने जिलाधिकारी के साथ दर्शन के बाद हवन इत्यादि करने के साथ ही गंगा तट पर पक्का घाट का भी अवलोकन किया। जिलाधिकारी ने पक्का घाट, न्यू वीआईपी मार्ग पर सफाई व्यवस्था का निरीक्षण कर नगर पालिका के अधिशासी अधिकारी जरूरी निर्देश दिया। उन्होंने अधिशासी अधिकारी को आगाह किया कि मेला क्षेत्र में सफाई व्यवस्था के अलावा सभी आवश्यक सेवाएं दुरुस्त होनी चाहिए। दर्शनार्थियों को किसी भी प्रकार की असुविधा नहीं होनी चाहिए। इस दौरान एडीएम शिव प्रताप शुक्ल भी मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें