फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: अलग-अलग ट्रेनों की चपेट में आने से दो लोगों की मौत

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले में अलग-अलग स्थानों पर रविवार को ट्रेन की चपेट में आने से दो लोगों की मौत हो गई। रविवार को सुबह देहात कोतवाली क्षेत्र के राजापुर के पास ट्रेन से गिरकर मजदूर की मौत हो गई। इसके अलावा रविवार को दोपहर में मिर्जापुर रेलवे स्टेशन के पास ट्रेन की चपेट में आने से युवक की मौत हो गई।
विज्ञापन

देहात कोतवाली क्षेत्र के मिश्र लहौली गांव निवासी त्रिभुवन चौहान (48) मजदूरी करते थे। वे रविवार को सुबह पांच बजे घर से निकले। मिर्जापुर रेलवे स्टेशन से ट्रेन पर सवार होकर वे मुगलसराय अपनी बुआ के घर जाने के लिए निकले थे। रास्ते में देहात कोतवाली क्षेत्र के राजापुर के पास ट्रेन से गिरकर उनकी मौत हो गई। स्थानीय लोगों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर शिनाख्त कराने के बाद पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया। त्रिभुवन के भाई सरोज कुमार ने बताया कि उनके बड़े भाई सुबह मुगलसराय जाने के लिए मिर्जापुर रेलवे स्टेशन गए थे। वहां से यात्रा के दौरान वे ट्रेन से गिर गए। वे तीन भाइयों में बड़े थे। वे मजदूरी करके आजीविका चलाते थे। उनसे छह पुत्रियां और एक पुत्र हैं। एक पुत्री की शादी हो चुकी है। देहात कोतवाल राणा प्रताप ने बताया कि ट्रेन से गिरकर एक व्यक्ति की मौत हो गई। शिनाख्त कराकर शव पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
दूसरी घटना मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पर हावड़ा छोर के पास की है। जहां रविवार को दोपहर में रेल लाइन पार करते समय डाउन लाइन पर ट्रेन की चपेट में आने से कवि विश्वकर्मा (30) पुत्र शंकर लाल निवासी हनुमान पड़रा कोतवाली देहात की मौत हो गई। सूचना पर पहुंची जीआरपी ने शव की शिनाख्त कराकर परिजनों को सूचना दी। जीआरपी प्रभारी अनिल त्रिपाठी ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से एक युवक की मौत हो गई। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें