फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

मालगाड़ी दो हिस्सों में बंटी, ठप रही अप लाइन

Fri, 21 Aug 2015 12:18 AM IST
ब्यूरो / अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
विज्ञापन
 मुगलसराय इलाहाबाद अप रेल लाइन से गुजर रही लांगहाल मालगाड़ी गुरुवार को चुनार के पास दो हिस्सों में बंट गई। इससे दो घंटे तक अप लाइन बाधित रही। पीछे से आ रही सियालदह-अजमेर एक्सप्रेस को कैलहट स्टेशन पर रोककर उसके इंजन से मालगाड़ी को चुनार रेलवे स्टेशन यार्ड में लाया गया। इसके बाद अप लाइन क्लीयर हुआ। उधर, कैलहट स्टेशन पर सियालदह एक्सप्रेस के यात्रियों ने हंगामा भी किया।
विज्ञापन


 स्टेशन अधीक्षक चुनार एसएन शर्मा ने बताया कि एमटीजीएस पीआईसी लांगहाल मालगाड़ी में दो मालगाड़ी आपस में जुड़ी होती है। इसमें अलग-अलग दो इंजन एवं ड्राइवर और गार्ड होते हैं। सुबह करीब साढ़े दस बजे लांगहाल मालगाड़ी दिल्ली की ओर जा रही थी। ज्यों ही मालगाड़ी चुनार रेलवे जंक्शन के करीब जरगों नदी पुल पर पहुंची, दूसरी मालगाड़ी का एक हिस्सा ज्वांइट टूटने से अलग हो गया।

इससे पिछली मालगाड़ी के गार्ड सहित 25 डिब्बे पीछे रह गए। इस दुर्घटना के चलते कैलहट से मुगलसराय तक कई मेल ट्रेनें बीच के स्टेशनों पर रुकी रहीं। दुर्घटना की सूचना मिलते ही मालगाड़ी के पीछे आ रही सियालदह अजमेर एक्सप्रेस को कैलहट स्टेशन पर रोक दिया गया। उसके इंजन को मालगाड़ी से अटैच कर चुनार यार्ड में पहुंचाया गया। इसके बाद इंजन वापस सियालदह एक्सप्रेस को लेकर करीब साढ़े 12 बजे रवाना हुआ।
विज्ञापन


इसके बाद अप लाइन आरंभ हो सकी। स्टेशन अधीक्षक ने बताया कि ज्वाइंट टूटने पर उसके स्थान पर नया ज्वाइंट लगाए जाने के बाद मालगाड़ी को आगे भेजा जा सकता है। इसके लिए कैरेज एंड वैगन विभाग को सूचित किया गया है। घटना से वरिष्ठ अधिकारियों को अवगत करा दिया गया है। घटना के कारणों की जांच आरंभ कर दी गई है। अलग हुई मालगाड़ी के ड्राइवर राजेश कुमार और गार्ड रामकृष्ण यादव थे।
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें