फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक निलंबित

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। निजी स्कूलों को सीबीएसई की मान्यता देने को लेकर गलत तरीके से एनओसी देने के मामले में जिला विद्यालय निरीक्षक देवकी सिंह को निलंबित कर दिया गया है। शासन से शुक्रवार देर रात हुई इस कार्रवाई के बाद जिले के शिक्षा जगत में हलचल मच गई है। साथ ही उप शिक्षा निदेशक चंद्रजीत यादव को उनका प्रभार दे दिया गया। इस मामले में यह पांचवीं कार्रवाई है। इससे पहले दो खंड शिक्षा अधिकारी और दो लिपिक निलंबित हो चुके हैं।
विज्ञापन

नगर के दो निजी विद्यालयों दिल्ली पब्लिक स्कूल और रुद्रा इंटरनेशनल स्कूल इंदिरा नगर राजगढ़ को सीबीएसई से मान्यता दिलाने के मामले में अनियमितता का आरोप लगाया गया था। जानकारी हुई तो मंडलायुक्त ने इसकी जांच कराई। इसमें बीएसए कार्यालय के दो लिपिक और दो खंड शिक्षाधिकारियों को पहले ही निलंबित कर दिया गया था। इसके बाद कार्रवाई आगे बढ़ी तो शुक्रवार को डीआईओएस देवकी सिंह को भी निलंबित कर माध्यमिक शिक्षा निदेशालय से संबद्ध कर दिया गया। वहीं डीआईओएस का प्रभार विंध्याचल मंडल के उप शिक्षा निदेशक चंद्रजीत यादव को दे दिया गया। गौरतलब है कि इन विद्यालयों की मान्यता के लिए विंध्याचल आयुक्त की अध्यक्षता में गठित समिति के अनुमोदन के बिना ही अनापत्ति प्रमाण पत्र दे दिया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें