फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलाध्यक्ष ने युवाओं दिलाई सपा की सदस्यता

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। समाजवादी पार्टी की नीतियों और सिद्धांतों पर आस्था व्यक्त कर मंगलवार को कई लोगों ने समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण की। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष देवी प्रसाद चौधरी ने कहा कि इनके आने से पाटी को मजबूती मिलेगी और 2022 के विधानसभा चुनाव में समाजवादी पार्टी को सफलता मिलेगी। भाजपा की केंद्र और प्रदेश सरकार पर हमला बोलते हुए कहा कि किसान धान की नर्सरी के बीज के लिए परेशान हैं। सोसाइटी पर किसानों को खाद नहीं मिल पा रहा है। बल्कि आए दिन डीजल, पेट्रोल के दाम बढ़ रहे हैं। ऐसी सरकार को सत्ता में बने रहने का कोई हक नहीं है। व्यापारी, मजदूर, आर्थिक तंगी से जहां परेशान है वहीं छात्र और नौजवान बेरोजगारी से त्रस्त है। बेरोजगारों को सरकार काम नहीं दे रही है। बल्कि केवल ट्वीटर-ट्वीटर खेल रही है। इसी कारण नौजवान समाजवादी पार्टी की सदस्यता ग्रहण कर रहा है। सदस्यता ग्रहण करने वालों में लवकुश अग्रहरि, कालीचरन अग्रहरि, कैलाश, विनोद, संदीप आदि शामिल हैं। सदस्यता ग्रहण करने पर बधाई देने वालों में विनोद यादव, सलीम बादशाह, घनश्याम साहू, रामजी यादव, सूरज यादव, शमशाद खान आदि रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें