मिर्जापुर। जिलाधिकारी प्रवीण कुमार लक्षकार व प्रभारी पुलिस अधीक्षक सुभाष चन्द्र शाक्य ने त्रिस्तरीय पंचायत सामान्य निर्वाचन 2021 की मतगणना स्थलो का रविवार को भ्रमण कर निरीक्षण किया। उन्होंने क्रमश: विकास खण्ड मझवां अन्तर्गत स्वामी सहजानन्द पीजी कालेज कछवा, विकास खण्ड जमालपुर लालता सिंह राजकीय महिला स्नातकोत्तर महाविद्यालय अदलहाट, विकास खण्ड नरायनपुर सीमेंट फैक्ट्री चुनार, विकास खण्ड सीखड़ एस बी सिंह महिला महाविद्यालय हांसीपुर चुनार का निरीक्षण किया। उन्होंने सभी प्रत्याशियों से कहा कि मतगणना केन्द्र पर जिस ग्राम पंचायत की गणना प्रारंभ हो उस ग्राम पंचायत का नाम पुकारे जाने के बाद ही उस ग्राम पंचायत से संबंधित चारो पदों के एजेण्ट अन्दर प्रवेश करें एवं अन्य अपने चक्र के आने की प्रतीक्षा करें। साथ ही सोशल डिस्टेंसिंग कोविड-19 गाइड लाइन का पालन करने का भी निर्देश दिया।