फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

हर जगह तार- तार दिखायी दी सोशल डिस्टेंसिंग

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के तहत रविवार को को जिले के 12 मतगणना केंद्रों पर मतगणना की शुरूआत की गई। अधिकांश जगहों पर सोशल डिस्टेंसिंग तार- तार रही। न तो पहले से कोई व्यवस्था की गई थी और न ही मौके पर उपस्थित अथवा सुरक्षाकर्मियों ने किसी को सचेत किया। सिटी विकास खंड के मतगणना स्थल राजकीय पालीटेक्निक में तो इतनी भीड़ लगी कि वह पुलिस को ही धकेलकर परिसर में घुस गई। बाद में पुलिस ने धमकाते- चमकाते हुए भीड़ को बाहर किया। ढिलाई की बात तो यह रही कि इसी में दो कोरोना संक्रमित भी घुस गए। एजेंट बनकर वह मतगणना कक्ष तक जा पहुंचे। बाद में किसी तरह पुलिस ने उनको वहां से निकाला। यह तो एक जगह की बात रही। अन्य मतगणना केंद्रों पर भी सोशल डिस्टेंसिंग तार- तार रही। सभी की कहानी एक ही जैसी रही। इस समय जबकि कोरोना का कहर इस जिले में भी पांव पसार चुका है और अपनी बढ़त बनाने की फिराक में है। इस प्रकार की गतिविधि उसको पूरा अवसर प्रदान कर रही है। प्रशासन को इस पर भी ध्यान देना चाहिए था। लालगंज, त्रिस्तरीय पंचायत चुनाव के मतगणना स्थल से दूर सड़क के पार समर्थक धूप में बिना छांव के डटे रहे, क्योंकि कालेज परिसर के आसपास मकान और दुकानें नहीं हैं। जिसके कारण लोगों को खुले आसमान में परिणाम के लिए प्रतीक्षा करना पड़ा। हालांकि आकाश में बादल छाए रहने से राहत की बात रही। यह अलग बात रही कि उनको सोशल डिस्टेंसिंग की याद दिलाने वाला कोई नहीं रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें