फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: घटिया निर्माण सामग्री के प्रयोग पर जिला जज ने जताई नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
चुनार। जिला जज अनमोल पाल ने निर्माणाधीन न्यायालय भवन का सोमवार को निरीक्षण किया। इस दौरान निर्माण में कई कमियां मिलीं। हवालात के निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किए जाने पर उन्होंने कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस के अधिकारियों से कड़ी नाराजगी जताई।
विज्ञापन

निरीक्षण के दौरान जिला जज ने न्यायालय कक्ष को देखने के साथ ही अधिकारी, कर्मचारी आवासीय परिसर को देखा। इस दौरान कमरों में छत के फर्श का ढलान सही नहीं मिला और हवालात के निर्माण में घटिया सामग्री का उपयोग किए जाने पर उन्होंने नाराजगी जताई। उन्होंने निर्माण में उपयोग किए जा रहे ईंट व सीमेंट की गुणवत्ता की जांच कराने के लिए वाराणसी के साथ ही रूड़की प्रयोगशाला भेजने की बात कही। इस दौरान अपर जनपद न्यायाधीश प्रथम बल्जोर सिंह, जिलाधिकारी प्रियंका निरंजन, एसडीएम चुनार राजेश कुमार वर्मा आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें