फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: ग्रामीण क्षेत्रों से वाराणसी और प्रयागराज के लिए चलेंगी बसें

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। ग्रामीण क्षेत्रों में रहने वालों को जल्दी ही वाराणसी और प्रयागराज जाने के लिए उनके घर के पास से ही रोडवेज की बसें मिलने लगेंगी। इसके लिए जिले के 12 रूटों पर 18 बसें चलवाने के लिए परिवहन निगम मुख्यालय को डिमांड भेजी गई है। उम्मीद है कि कुंभ मेला शुरू होने से पहले नवंबर माह में बसें मिर्जापुर डिपो को मिल जाएंगी। इसके बाद विभिन्न रूटों पर इन बसों का संचालन शुरू होगा।
विज्ञापन

एआरएम कल्पना श्रीवास्तव ने बताया कि परिवहन निगम मुख्यालय की तरफ से बसों की डिमांड मांगी गई थी। इसके बाद जिले के विभिन्न रूटों का सर्वे कर 18 बसों की डिमांड मुख्यालय को भेजी गई है। इसके तहत मिर्जापुर-चुनार-प्रयागराज रूट पर एक, मिर्जापुर-गैपुरा-रामपुर घाट हनुमना रूट पर एक, मिर्जापुर खरिहट कला-वाराणसी रूट पर एक, मिर्जापुर-हलिया-कुशियरा मतवार-वाराणसी रूट पर एक, मिर्जापुर-कलवारी-बेलाही-घोरावल रूट पर एक, मिर्जापुर-दुबार कला-वाराणसी रूट पर एक, मिर्जापुर-ड्रमंडगंज गड़बड़ा धाम से वाराणसी रूट पर दो बसें चलाने की योजना है। इसी तरह से मिर्जापुर-मांडा-कोरांव से वाराणसी रूट पर दो, मिर्जापुर से शक्तिनगर रूट पर दो, मिर्जापुर-प्रयागराज-रेनूकूट रूट पर दो, मिर्जापुर-जौनपुर से हनुमना रूट पर दो, मिर्जापुर से लखनऊ के लिए दो एसी जनरथ बसों की डिमांड की गई है। नवंबर माह में बसें मिलने की उम्मीद है। ताकि कुंभ मेला के दौरान यात्रियों को आवागमन में कोई समस्या न हो।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें