फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गोल्डेन कार्ड की फीडिंग में कम प्रगति पर जिलाधिकारी ने जतायी नाराजगी

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिलाधिकारी सुशील कुमार पटेल ने सोमवार को जिला अल्प संख्यक कल्याण, गोल्डेन कार्ड एवं दिव्यांग पेंशनरों के आधार फीडिंग की प्रगति धीमी होने पर नाराजगी जतायी। संबंधित अधिकारियों को माह के अंत तक 75 प्रतिशत से अधिक प्रगति लाने के लिए कहा। साथ ही पेयजल परियोजनाओं की धीमी प्रगति पर नाराजगी जताई। पता चला कि 14 निर्माणाधीन पेयजल परियोजनाओं में मात्र तीन पूर्ण हो सकी हैं।
विज्ञापन

कलेक्ट्रेट सभागार में जिला स्तरीय अधिकारियों की बैठक कर डीएम ने शासन के प्राथमिकता वाले कार्यक्रमों की प्रगति जानी। कुछ अधिकारियों के अनुपस्थित रहने पर मुख्य विकास अधिकारी अविनाश सिंह को निर्देशित किया कि अगली बैठक में यदि अधिकारी अनुपस्थित होते हैं तो उनके विरुद्ध कार्रवाई की जाये। बैठक में जल निगम के 14 निर्माणाधीन पेयजल परियोजनाओं में मात्र तीन पूर्ण होने पर भी कड़ी नाराजगी व्यक्त की। कहा कि कई परियोजनाओं पर 99 प्रतिशत तक कार्य पूर्ण दिखाया जा रहा है। उसे तत्काल शत प्रतिशत पूर्ण कर हैंडओवर किया जाए। जिलाधिकारी ने जिला अल्पसंख्यक कल्याण अधिकारी के द्वारा विभाग की सूचनाओं के बारे में सही जानकारी न दे पाने पर कहा कि पूरी तैयारी के साथ बैठक में आयें। उन्होंने सीडीओ से कहा कि स्वयं रुचि लेकर आंगनबाड़ी केंद्रों को पूर्ण कराना सुनिश्चित करें। इसी प्रकार पोषण अभियान में नियमानुसार कार्यवाही करते हुये कुपोषण से सुपोषण की दिशा में प्रगति लायी जाये। आपरेशन कायाकल्प योजना में भी प्रगति लाने का निर्देश दिया। कौशल विकास योजना की प्रगति भी जानी। कहा कि श्रम योगी मानधन योजना में मनरेगा, सहित समस्त कार्यदायी एजेंसियों के श्रमिकों का अभियान चलाकर पंजीकरण कराया जाये। बैठक में सामने आया कि प्रधानमंत्री आवास ग्रामीण की प्रगति अच्छी रही। वहीं प्रधानमंत्री आवास शहरी की प्रगति कम होने पर बढ़ाने का निर्देश दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें