फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जिलाधिकारी ने किया कोविड-19 अस्पताल का औचक निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। डीएम सुशील कुमार पटेल ने मंगलवार को बसहीं स्थित कोविड-19 अस्पताल सैमफोर्ड का निरीक्षण किया। इस दौरान कोविड-19 अस्पताल में उपस्थित नोडल अधिकारी/ अपर मुख्य चिकित्साधिकारी डा. अरूण कुमार के द्वारा जिलाधिकारी को सही जानकारी न दे पाने पर जिलाधिकारी द्वारा कडी नाराजगी व्यक्त की गयी। उन्होंने मुख्य चिकित्साधिकारी डा. ओपी तिवारी को निर्देशित किया कि इनके कार्यो व उपस्थिति पर निगरानी रखी जाये। उन्होंने नोडल अधिकारी को निर्देशित किया कि मरीजों की जॉंच चिकित्सकों व अन्य स्टाफ के द्वारा निर्धारित समय से की जाए जिलाधिकारी ने कहा कि कोरोना अस्पताल सैमफोड के कक्ष में लगे सीसी कैमरा के फुटेज का कलेक्ट्रेट कंट्रोल रूम से निरीक्षण किया जाये। यदि समय पर चिकित्सक व अन्य स्टाफ जॉंच के लिये भ्रमण नहीं करते पाये जाते हैं उनके विरूद्ध कडी कार्रवाई की जायेगी। उन्होंने इस दौरान अस्पताल में साफ-सफाई, समय से भोजन उपलब्ध कराना, नाश्ता आदि के बारे में विस्तृत जानकारी प्राप्त की। जिलाधिकारी ने मुख्य चिकित्साधिकारी से सफाई कर्मियों को और बढाने का निर्देश दिया। इस दौरान मुख्य चिकित्साधिकारी ने बताया कि वर्तमान में एल-1 सैमफोड अस्पताल में 50 मरीज तथा एल-2 ट्राम सेन्टर में 10 मरीज है। उन्होंने बताया आज 110 लोग होम आइसोलेशन में है। प्राप्त रिपोर्ट के अनुसार 26 पुरूष व 04 महिलायें कुल 30 कोरोना पाजटिव पाये गये है तथा मंगलवार को ठीक हुये कुल मरीजों की संख्या 36 है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें