फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

15 हजार के दो इनामिया अपराधी गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
अदलहाट। वर्षों से फरार चल रहे 15 हजार के दो गैंगेस्टर एक्ट के इनामिया अपराधियों को मंगलवार को पुलिस ने गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। 26 जुलाई 2019 को अदलहाट थाने में पशु तस्करी में मुकदमा दर्ज था। जिनकी अदलहाट पुलिस को तलाश थी। मंगलवार को प्रभारी निरीक्षक प्रमोद कुमार यादव, उप निरीक्षक अभय नाथ यादव गश्त कर रहे थे। सूचना मिली कि लाल चौक डवक थाना जमालपुर के पास दो वांछित अपराधी खङे हैं। जो कहीं जाने के फिराक में हैं। सूचना पाकर प्रभारी निरीक्षक ने घेरेबंदी का दोनों इनामियां सोनू पुत्र मुरारी व गुड्डू पुत्र संटू निवासी ग्राम रामपुर थाना बबुरी जनपद चंदौली को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया। ये दोनों इरशाद गैंग के सक्रिय सदस्य है। जो सात -आठ की संख्या में अपराधियों के गैंग के साथ लुप-छुप कर पशु तस्करी का काम करते थे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें