जिगना। प्रधानमंत्री आवास के लाभार्थी के खिलाफ शुक्रवार को खंड विकास अधिकारी के निर्देश पर ग्राम पंचायत अधिकारी ने जिगना थाने में तहरीर दी है।
आरोप है कि छानबे विकास खंड के ग्राम पंचायत बीजरकला में वर्ष 2021--2022 में चंदन वर्मा पुत्र सुरेंद्र वर्मा को प्रधानमंत्री आवास का आवंटन किया गया था।लाभार्थी द्वारा एक लाख बीस हजार रुपया दो किस्त में निकालने के बाद मात्र 7 फिट दिवाल बना कर आवास अधूरा छोड़ दिया गया है। ग्रामपंचायत अधिकारी दिलीप कुमार यादव ने बताया कि बार- बार अनुरोध के बाद भी लाभार्थी आवास नहीं बना रहा है। जिसकी रिपोर्ट खंड विकास अधिकारी से की गई थी।थानाध्यक्ष विजय कुमार सरोज ने कहाकि मिले तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर अग्रिम कार्यवाही की जाएगी।