फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पूजित अक्षत के साथ निमंत्रणपत्र बांटा

विज्ञापन
विज्ञापन
ड्रमंडगंज। अयोध्या में 22 जनवरी को होने वाले भगवान श्रीराम के प्राण प्रतिष्ठा कार्यक्रम के उपलक्ष्य में शुक्रवार को ड्रमंडगंज बाजार मेंं कलश यात्रा निकाली गई। इस दौरान आरएसएस, विहिप और बजरंग दल के साथ भाजपा कार्यकर्ताओं ने श्रीराम का जयघोष करते हुए घर-घर पूजित अक्षत और निमंत्रण पत्र वितरित किया। कलश यात्रा दुर्गा मंदिर परिसर से शुरू होकर हनुमान मंदिर पहुंची। उसके बाद देवघाट रोड तथा गड़बड़ा रोड का भ्रमण करने के बाद रामलीला मैदान में कलशयात्रा का समापन किया गया। इस अवसर पर देवहट (ड्रमंडगंज) ग्राम प्रधान कौशलेंद्र गुप्ता, महोगढ़ी के ग्राम प्रधान सुरेश केशरी, तारकेश्वर केशरी, श्याम बहादुर सिंह, लल्लन सिंह, विपुल सिंह, राजेश सिंह, लवकुश केसरी, धीरज केशरी, अनुरागी महाराज, आदित्य तिवारी, पिंटू केशरी, आशीष केशरी, संजय सिंह, ओम चौरसिया, चतुर्भुज केसरी, भूपनारायण श्रीवास्तव, प्रतिमा सिंह, नेहा गुप्ता, अनूप गुप्ता, मनीष केशरी आदि उपस्थित रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें