मड़िहान। क्षेत्र के बेला जंगल में शुक्रवार की शाम रोडवेज की बस और पिकअप में टक्कर हो गई। हादसे में दोनाें वाहनों के चालक समेत सात लोग घायल हो गए। पुलिस ने घायलों को पीएचसी पहुंचाया, जहां से तीन को ट्राॅमा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया गया। प्रयागराज डिपो की बस सोनभद्र जा रही थी। वहीं, सोनभद्र से टमाटर लादकर पिकअप मिर्जापुर आ ही थी। मड़िहान थाना क्षेत्र के बेला जंगल के पास बस और पिकअप की सामने से टक्कर हो गई। हादसे में दोनों वाहनों के चालक समेत सात लोग घायल हुए। पुलिस सभी घायलों को पीएचसी ले गई। वहां पिकअप चालक रमजान अहमद (22) निवासी बाबा बाजार फैजाबाद, बस चालक कमला शंकर बिंद (47), बस यात्री राम दुलार (65) निवासी पतेरी बघौड़ा को ट्रामा सेंटर मिर्जापुर रेफर कर दिया गया। वहीं घायल हुए बस यात्री योगेंद्र कुमार दुबे (51) निवासी कौशांबी, नितिन कुमार श्रीवास्तव (28) निवासी बेनीगंज प्रयागराज, मंजू श्रीवास्तव (40) और उनके पति अनिल श्रीवास्तव (65) को उपचार कर घर भेज दिया गया। थानाध्यक्ष प्रदीप सिंह ने बताया कि बस और पिकअप में टक्कर होने से सात लोग घायल हुए हैं।