फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पहली के बाद जारी नहीं हुई सीएम आवास की दूरी किस्त

विज्ञापन
सदर तहसील में अ​धिकारियों को अपनी समस्या सुनाते फरियादी, संवाद
विज्ञापन
मिर्जापुर। जिले की चारों तहसीलों में शनिवार को संपूर्ण समाधान दिवस पर 263 मामले आए जिनमें से 33 का मौके पर निस्तारण किया गया। लालगंज में बसहीं खुर्द गांव निवासी दिव्यांग नेशू मिश्रा ने कहा कि मुख्यमंत्री आवास योजना के तहत उनको आवास स्वीकृत हुआ था। पहली किस्त मिलने के बाद दूसरी किस्त जारी नहीं हुई।
विज्ञापन

सदर तहसील में एसडीएम महेंद्र सिंह ने लोगों की समस्या सुनी। कुल 87 मामले आए जिनमें से 18 का निस्तारण किया गया। इस मौके पर तहसीलदार दीक्षा पांडेय व अन्य थे।
लालगंज : सीडीओ विजय कुमार सिंह की अध्यक्षता में शनिवार को तहसील सभागार में संपूर्ण समाधान दिवस पर शिकायतें सुनी गईं। कुल 65 फरियादियों ने शिकायतें दर्ज कराईं। अधिकारियों ने मौके पर पांच मामलों का निस्तारण किया। सीडीओ ने बीडीओ को बसहीं खुर्द के प्रकरण की जांच कर आवश्यक कार्रवाई करने का निर्देश दिया। चुनार : तहसील सभागार में आयोजित संपूर्ण समाधान दिवस में आए फरियादियों की समस्याओं को एसडीएम अनेग सिंह ने सुना। कुल 67 प्रार्थना पत्र पड़े जिसमें मौके पर पांच का निस्तारण हुआ। विकास खंड जमालपुर के बनौली गांव निवासी बसंत ने गांव के सचिव के विरुद्ध शिकायती प्रार्थना पत्र देते हुए कहा कि आवास के पात्रता की सूची में उसका नाम शामिल करने के लिए संबंधित सचिव की ओ से 10 हजार रुपये की मांग की जा रही है। मड़िहान : एसडीएम मड़िहान की अध्यक्षता में तहसील समाधान दिवस का आयोजन किया गया। इसमें तहसील क्षेत्र के विभिन्न गांवों से 44 फरियादियों ने अपनी समस्याओं को लेकर गुहार लगाई। इनमें से पांच शिकायतों का मौके पर ही निस्तारण कर दिया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें