आदर्श नगर पंचायत कछवां समेत क्षेत्र के जमुआ, दियांव, नारायणपुर, लरवक, चड़ियां, दामोदरपुर गांव में बड़े बकायेदारों के खिलाफ अभियान चलाया गया।
चलाए गए अभियान में विद्युत विभाग ने बुधवार को क्षेत्र में सवा सौ बड़े बकायेदारों के जहां कनेक्श काटे वहीं आठ लाख रुपये बकाया विद्युत बिल वसूल किया गया। क्षेत्र में ताबड़तोड़ बिजली विभाग की कार्यवाही से बड़े बकायेदारों में अफरा- तफरी का माहौल है। एसडीओ ने कहा कि जिनका भी बिजली का बिल बकाया हो वह किसी परेशानी से बचने के लिए विद्युत उपकेन्द्र कछवां पहुंचकर अपना समस्त बकाया जमा कर दें।