जिगना। क्षेत्र के चड़ेरु चौकठा गांव के पास मंगलवार की रात शौच करने के लिए रेलवे लाइन पार करते समय दिव्यांग युवक ट्रेन की चपेट में आ गया। हादसे में उसकी मौके पर मौत हो गई।
चड़ेरु चौकठा गांव निवासी पिंटू सोनकर (25) मंगलवार की रात 12 बजे शौच करने के लिए रेल लाइन पार कर रहा था। इसी बीच वह अप लाइन पर आई मालगाड़ी की चपेट में आ गया। इससे मौके पर उसकी मौत हो गई। घटना की जानकारी होते ही परिवार में कोहराम मच गया। पत्नी रेनू देवी, मां शीला रोते-रोते बदहवास हो गई। पिंटू मूंगफली बेच कर परिवार का पालन करता था। प्रभारी थानाध्यक्ष सुशील त्रिपाठी ने बताया कि ट्रेन की चपेट में आने से दिव्यांग युवक की मौत हुई है। शव को पोस्टमार्टम के लिए भेेजा गया हैै।