फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

छठ पूजा के बाद घाटों पर गंदगी

विज्ञापन
विज्ञापन
छठ पूजा के बाद नगर के गंगा घाटों पर फिर से गंदगी व्याप्त हो गई है। छठ पूजा के पूर्व अधिकारियों के लगातार निरीक्षण के चलते घाटों की सफाई हो गई थी, लेकिन पूजा हो जाने के बाद अब फिर से गंदगी फैल गई है।
विज्ञापन

इस समय गंगा के जलस्तर में लगातार गिरावट हो रही है। इससे घाटों पर सिल्ट फिर से जमना शुरू हो गया है। हालांकि स्थानीय नागरिकों व नित्य स्नान करने वालों की मदद से कुछ घाटों पर नित्य सफाई की जा रही है, लेकिन जब पानी अधिक नीचे हो जाता है तो सिल्ट रह जाता है। छठ पूजा के बाद अब चार नवंबर को देवोत्थान एकादशी है। इसमें नगर के घाटों पर देव दीपावली का आयोजन किया जाता है। इसके बावजूद घाटों पर साफ-सफाई के प्रति नगर पालिका के अधिकारी उदासीन बने हुए हैं।
उधर, नगर के पक्का घाट, बरियाघाट, सुंदरघाट, बाबाघाट व अन्य कई घाटों पर पानी घटने के कारण सिल्ट इकट्ठा हो गया है। उसकी सफाई की मांग की गई है। इसके साथ ही पूजा के बाद छोड़े गए सामान के चलते भी गंदगी है। नगर पालिका के स्वच्छ भारत मिशन के जिला प्रबंधक संजय सिंह का कहना है कि अभियान चलाकर सफाई कराई जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें