जिगना। थाना क्षेत्र के गोगांव गांव में मिट्टी खोदाई का विरोध करने के दौरान हुए विवाद के बाद मारपीट कर लात घूसों से हुई पिटाई में दिनेश चौबे (40) की मौत मामले में पुलिस ने मिश्रपुर के पास से आरोपी अजय व बृजेश को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया। थानाध्यक्ष संजय सिंह ने जानकारी दी। बताया कि पुलिस ने गैर इरादतन हत्या के मामले में पुलिस ने तीन आरोपियों के खिलाफ प्राथमिकी दर्ज की थी। तीसरे आरोपी की तलाश जारी है।
गोगांव गांव निवासी मालती देवी ने बताया कि बृहस्पतिवार रात 12 बजे गांव के ही अजय तिवारी, ललित तिवारी, बृजेश तिवारी उसकी जमीन में जेसीबी से मिट्टी निकाल रहे थे। पुत्र दिनेश ने उन्हें खोदाई करने से मना किया तो पुत्र की लात-घूसों से सीने पर पिटाई की। पिटाई से घायल पुत्र अचेत हो गया। अस्पताल ले जाने पर मौत हो गई।