फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: दिनेश अध्यक्ष और किशन बने कोषाध्यक्ष

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। बेलतर स्थित अग्रसेन भवन में रविवार को श्री अग्रवाल नव युवक समिति का वार्षिक चुनाव हुआ। इसमें अध्यक्ष पद पर दिनेश अग्रवाल व कोषाध्यक्ष पद पर किशन अग्रवाल समेत अन्य पदों के लिए पंद्रह लोगों ने नामांकन पत्र दाखिल किया। सर्वसम्मति से सभी पदों पर निर्विरोध चुनाव किया गया। इसमें दिनेश अग्रवाल को अध्यक्ष, नितीश अग्रवाल को उपाध्यक्ष औरअविनाश गोयल को मंत्री निर्वाचित किया गया। उपमंत्री अर्पित गोयल, कोषाध्यक्ष किशन अग्रवाल, भवन मंत्री रोहित अग्रवाल, भवन मंत्री आशु अग्रवाल, आय व्यय निरीक्षक निकेत अग्रवाल, वस्तु संरक्षक रोहित अग्रवाल चुने गए।
विज्ञापन

कार्यकारिणी सदस्य संजय अग्रवाल, आदित्य गर्ग, शिवम गोयल, नितेश अग्रवाल, आनंद अग्रवाल एवं निशांत अग्रवाल चुने गए। इस मौके पर चुनाव प्रशासन समिति के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल, मंत्री डॉ. राजीव अग्रवाल, संगम लाल, आईआईए अध्यक्ष मोहनदास अग्रवाल, कल्याण जी अग्रवाल, विश्वनाथ अग्रवाल, सुनील अग्रवाल, पूर्व अध्यक्ष अनूप अग्रवाल, नितिन अग्रवाल, पीयूष अग्रवाल आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें