कांग्रेस जिले में विधानसभा चुनाव का आगाज बुधवार को करेगी। इसके लिए दिल्ली की पूर्व मुख्यमंत्री और पार्टी की मुख्यमंत्री पद की दावेदार शीला दीक्षित की अगुवाआ में 27 साल यूपी बेहाल यात्रा देर शाम पहुंचेगी। रात आठ बजे से वे घंटाकर पर सभा करेंगी। अगले दिन आठ सितंबर को लालगंज के लिए यात्रा रवाना हो जाएगी। उनके स्वागत के लिए जिले के कांग्रेसजनों ने जबरदस्त तैयारी की है।
विजयपुर कोठी स्थित जिला कांग्रेस कमेटी कार्यालय पर कांग्रेजसनों की बैैठक हुई। जिसमें सात सितंबर को जिले में शीला दीक्षित की यात्रा को सफल बनाने के लिए कांग्रेसजनों ने मंथन किया। वहीं कांग्रेसजन यात्रा को सफल बनाने के लिए दिन भर तैयारियों में जुटे रहे।
जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भगवती प्रसाद चौधरी ने कहा कि शीला दीक्षित की यात्रा को जिले में सफल बनाना है, इसके लिए कांग्रेसजन जुट जाएं। कांग्रेस कार्यकर्ता गांवों में घर-घर जाकर किसानों की समस्याओं पर चर्चा करें। जिलाध्यक्ष गिरीश त्रिपाठी ने कहा कि कांग्रेसजन किसानों से मांग पत्र को भरवाएं। उन्होंने कहा कि कांग्रेसजन लक्ष्य को पूरा करने में अपनी भागीदारी सुनिश्चित करें। प्रवक्ता दयाशंकर पांडेय ने यात्रा के बारे में जानकारी दी। बैठक में सुधाकर, रामराज सिंह, अशोक उपाध्याय, जनार्दन पाठक, कंचन पांडेय, अमिताभ पांडेय, अर्चना चौबे, शारदा प्रसाद मिश्रा, सतीश मिश्र, संजीव जैन, छोटे खान आदि ने यात्रा को सफल बनाने पर चर्चा किया। बैठक में राजेश नारायण तिवारी, अशोक उपाध्याय, राम सिंह, अजंनीनंदन पांडेय, शिवशंकर चौबे, अमर दूबे, संजय पांडेय, बसंत, इश्तियाक अंसारी, बृजबली बिंंद, द्वारिका पाल, जफर इकबाल आदि मौजूद रहे।
उधर, जिला कांग्रेस कमेटी के वरिष्ठ उपाध्यक्ष भगवती प्रसाद चौधरी ने जिला कांग्रेस कार्यालय से पांचों विधानसभा के लिए रथ को हरी झंडी दिखा कर रवाना किया। उन्होंने कहा कि हर ब्लॉक में 25 हजार घरों में जाकर लोगों से 27 साल यूपी बेहाल यात्रा के दौरान मांग पत्र भरवाने का लक्ष्य रखा गया है। कांग्रेसजन किसानों से मांग पत्र भरवाएं। विसुंदपुर में भी कांग्रेसजनों ने मांग पत्र भरवाया। कोन ब्लॉक में राजधर दूबे के नेतृत्व में कांग्रेसजनों ने किसानों से मांग पत्र भरवाया। इस दौरान अशोक गुप्ता, धर्मराज बिंद, प्रमोद तिवारी, उमाशंकर चौबे रोशन बिंद, शिव कुमार बिंद आदि रहे।महुवरिया में कांग्रेस की बैठक में 27 साल यूपी बेहाल जन यात्रा को सफल बनाने पर चर्चा की गई। सुनील कुमार पांडेय ने कहा कि कांग्रेसजन शीला दीक्षित की यात्रा का भव्य स्वागत करें। बैठक में सुशील पांडेय, राकेश उपाध्याय, अखिलेश तिवारी, सोनू, आजम अंसारी आदि रहे लालगंज क्षेत्र में उपरौध क्षेत्र में यात्रा का स्वागत किया जाएगा । कांग्रेस कार्यकर्ता आठ सितंबर को बापू उपरौध इंटर कालेज के प्रांगण में रथयात्रा क ा भव्य स्वागत करेंगे। लहंगपुर से लेकर लालगंज तक स्वागत की रणनीति बनाई गई है।