फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

गुमशुदा बच्चों को बरामद कर परिवार को सौंपे

Wed, 13 Jan 2016 12:28 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो मिर्जापुर।
विज्ञापन
विज्ञापन
डीआईजी शिवसागर सिंह की अध्यक्षता में मंगलवार को फतहां स्थित डीआईजी कैंप में मंडल के अधिकारियों की बैठक आयोजित की गई। जिसमें  डीआईजी ने आपरेशन स्माइल के तहत जनवरी माह में चलाए जा रहे अभियान में गुमशुदा बच्चों की तलाश कर बरामदगी करने, अवैध शराब की बिक्री पर पूरी तरह से पाबंदी लगाने, पशु तस्करी पर प्रतिबंध लगाने समेत अन्य दिशा निर्देश दिए।
विज्ञापन

बैठक के दौरान उप महानिरीक्षक ने कहा कि जनवरी माह में आपरेशन स्माइल का अभियान चल रहा है। इसलिए जितने भी बच्चे गुम हैं उनकी खोजबीन कराते हुए उन्हें बरामद कर परिवार के लोगों का सौंपने का कार्य करें, ताकि बच्चे तथा उनके परिवार के चेहरे में खुशी आ सके। डीआईजी ने अवैध परिवहन पर पूरी तरह से पाबंदी लगाने को कहा। पशु तस्करी किसी भी दशा में नहीं हो इसके लिए अभियान चलाकर तीनों जनपदों की पुलिस को कार्रवाई करने का निर्देश दिया। इस दौरान पुलिस अधीक्षक मिर्जापुर अरविंद सेन, सोनभद्र व भदोही के पुलिस अधीक्षक, अपर पुलिस अधीक्षक समेत अन्य मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें