जिले में हो रही अघोषित बिजली कटौती के विरोध में आम आदमी पार्टी के कार्यकर्ताओं ने कलेक्ट्रेट पर गुरुवार को प्रदर्शन किया।
आप कार्यकर्ताओं ने रात्रिकालीन बिजली कटौती बंद करने की मांग की। आप कार्यकर्ताओं ने जिलाधिकारी को पत्रक सौंप कर विरोध जताया।
पूर्वी जोन प्रवक्ता डा. रमाशंकर शुक्ला ने कहा कि भीषण गर्मी में बिजली विभाग द्वारा अघोषित बिजली कटौती की जा रही है।
उन्होंने तत्काल बिजली कटौती बंद करने और शहरी क्षेत्र में 18 घंटे बिजली आपूर्ति करने की मांग की। जिला संयोजक मनीष त्रिपाठी ने कहा कि सरकार और बिजली कंपनियों की मिलीभगत से जनता को अधिक बिल देना पड़ रहा है।
इस दौरान राजेश सिन्हा, राम आसरे यादव, अरविंद भारती, संतोष यादव, सुजीत, प्रदीप यादव, संदीप विश्वकर्मा आदि मौजूद रहे।