फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

डायरिया से छात्रा की मौत

Sun, 25 Sep 2016 12:42 AM IST
ब्यूरो, अमर उजाला, मिर्जापुर
विज्ञापन
छात्रा की मौत
विज्ञापन
पड़री बाजार की एक किशोरी की शनिवार को डायरिया से मौत हो गई। इससे नाराज परिवार वालों ने टीबी अस्पताल तिराहे पर जाम लगा दिया। वे चिकित्सकों और कर्मचारियों पर लापरवाही का आरोप लगाते हुए कार्रवाई की मांग कर रहे थे। लोगों के समझाने बुझाने पर वह जाम खत्मकर शव लेकर चले गए।
विज्ञापन



 पड़री बाजार निवासी अशोक गुप्ता की पुत्री खुशबू (15) क्षेत्र के श्री ज्ञानानंद इंटर  कालेज में कक्षा नौ की छात्रा थी। शुक्रवार की रात वह डायरिया पीड़ित हो गई। उसे शनिवार की सुबह प्राथमिक स्वास्थ्य कें द्र पड़री में भर्ती कराया गया। हालत नाजुक होने पर डाक्टर ने उसे जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया। परिवार के लोग जब जिला चिकित्सालय लेकर पहुंचे तो उसे देखते ही चिकित्सकों ने मृत घोषित कर दिया।


किशोरी की मौत से नाराज परिजनों ने पड़री पीएचसी के डाक्टरों द्वारा लापरवाही से इलाज करने का आरोप लगाते हुए टीबी अस्पताल तिराहे को जाम कर दिया। उनका आरोप था कि  स्वास्थ्य केंद्र डाक्टर व अन्य कर्मचारी अक्सर गायब रहते हैं। इससे मरीजों का इलाज नहीं हो पाता है। लोगों ने चिकित्सकों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें