नरायनपुर बंद एक्सल डायग्नोस्टिक सेन्टर।
- फोटो : MIRZAPUR
नरायनपुर। बिना विशेषज्ञ डॉक्टर के डायग्नोस्टिक सेंटर संचालित करने की शिकायत पर डीएम के निर्देश पर एसडीएम चुनार ने टीम भेजकर नरायनपुर तिराहे पर चल रहे अवैध डायग्नोस्टिक सेंटर को सील करा दिया। भाजपा नेता प्रमोद सिंह ने डीमए को पत्र लिखकर आरोप लगाया था कि नरायनपुर बाजार में एक्सेल अल्ट्रासाउंड सेंटर नियम के विरूद्ध चल रहा है। आरोप लगाया कि अवैध तरीके से भ्रूण जांच के नाम पर पैसा वसूला जा रहा है। मांग किया कि डॉक्टर की डिग्री और पंजीकरण की जांच कराकर संचलित अल्ट्रासाउंड और अस्पताल को सील कर मुकदमा दर्ज कराया जाए। आरोप पर डीएम सुशील कुमार पटेल ने एसडीएम को टीम भेजकर जांच कराने और प्रमाण न मिलने पर अल्ट्रासाउंड को बंद कराने का निर्देश दिया। डीएम के निर्देश पर एसडीएम चुनार सुुरेंद्र बहादुर ने बुधवार को पीसीपीएनडीटी एक्ट के प्रभारी डा. गुलाब वर्मा, नायब तहसीलदार नटवरलाल, प्रधान लिपिक वजीर हसन ने मौके पर जाकर डायग्नोस्टिक सेंटर को सील कर दिया। वहीं अस्पताल के संचालक डा. चंद्रा सिंह ने बताया कि मुख्य चिकित्सक ने इस्तीफा दे दिया था। इसलिए उनके सेंटर को निलंबित किया गया है।