फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: पूर्व छात्रसंघ अध्यक्ष को छुड़ाने के लिए कटरा कोतवाली में धरना

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। बिनानी महाविद्यालय के पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष को छुड़ाने के लिए पूर्वांचल विकास परिषद के अध्यक्ष अमिताभ पांडे समेत कई लोग रविवार की रात कटरा कोतवाली में धरने पर बैठ गए। पुलिस ने पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष का चालान कर गाड़ी सीज कर दिया। धरने पर बैठे लोगों को उठाया।
विज्ञापन

कटरा कोतवाल वैद्यनाथ सिंह ने बताया कि रविवार रात वह गश्त पर निकले थे। रात आठ बजे के करीब बेलतर के पास कुछ युवक सड़क पर बाइक खड़ा कर हल्ला कर रहे थे। शराब के नशे में थे। उनको मना किया तो बदतमीजी करने लगे। इसमें बिनानी कॉलेज का पूर्व छात्र संघ अध्यक्ष अंकित यादव को कटरा कोतवाली लाया गया। गाड़ी सीज कर उसका शांति भंग में चालान किया गया। कुछ लोग थाने पर उसको छुड़ाने आए थे। उनको बताया गया कि मामले में चालान कर दिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें