प्रांतीय धनगर महासभा के तत्वावधान में आठ सूत्री मांग को लेकर भेड़ समेत बृहस्पतिवार को लालगंज के बापू उपरौध इंटर कॉलेज के सामने राष्ट्रीय राजमार्ग सात पर चक्का जाम किया गया। जाम के दौरान धनगर समाज के वक्ताओं ने एक स्वर से पाल जाति को धनगर जाति का प्रमाण पत्र तहसील प्रशासन से जारी करने की मांग पर अड़े रहे।
मौके पर पहुंचे तहसीलदार के के पांडेय ने ज्ञापन लेते हुए कहा कि जो नियमानुसार होगा जरूर प्रमाण पत्र दिया जाएगा।
धनगर महासभा के राष्ट्रीय महासचिव बाबूराम चक्काजाम के बाद खेल मैदान में सभा के दौरान कहा कि गड़ेरिया समाज अब अन्याय नही सहन करेगा। वह भेदभाव की नीति के विरोध में संघर्ष करेगा। गड़ेरिया की पाल व धनगर जाति उपजातियां हैं। इसे अनुसूचित जाति का प्रमाण लेने का अधिकार है। जिलाध्यक्ष स्वारथ पाल ने प्रदेश सरकार पर उपेक्षा अरोप लगाते हुए कहा कि न्यायालय के आदेश के बाद भी धनगर को अनुसूचित जाति का प्रमाण पत्र नही दिया जा रहा है।
कहा कि पाल समाज चुप नही बैठेगा । वह अपने हक की लड़ाई जारी रखेगा। अपने आठ सूत्री मांग का हवाला देते हुए कहा कि गड़ेरिया समाज एक है। प्रदेश प्रभारी जयसिंह पाल कहा कि पाल समाज अपने किसी दल के सहारे राजनीति नही करते हैं वे अपने बल पर प्रदेश की राजनीति बदलने मे सक्षम हैं। यदि उनके साथ अन्याय चलता रहा तो आगामी चुनाव में वे अपने ढंग से राजनीति करेंगे। इस दौरान अखिल भरतीय गड़रिया समाज के महासचिव डा. शिवजोर पाल,नन्हकू पाल, धर्मराज पाल,सीताराम पाल, जीत नरायन पाल, रमेश पाल,श्रीधर पाल,शंभूपाल,भीमराज धनगर, सुशील धनगर,फूलचंद, तारा पाल कैलाश पाल, पंचम पाल, कन्हैया लाल पाल,रामदेव,राजनरायन पाल,माताप्रसाद आदि शामिल रहे।