फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Mirzapur News: डीजी सेफ्टी ने मिर्जापुर-प्रयागराज रेलखंड का किया निरीक्षण

विज्ञापन
विज्ञापन
मिर्जापुर। महानिदेशक संरक्षा (डीजी सेफ्टी) बीएम अग्रवाल ने बृहस्पतिवार को प्रयागराज-मिर्जापुर रेल खंड का निरीक्षण किया। इसके बाद विशेष ट्रेन से दोपहर में मिर्जापुर रेलवे स्टेशन पहुंचे। उन्होंने रेलवे स्टेशन के सिग्नल कक्ष में जाकर सुरक्षा संबंधी रिकार्ड देखा और वहां मौजूद कर्मचारियों को जरूरी दिशा-निर्देश दिया।
विज्ञापन

महानिदेशक संरक्षा बीएम अग्रवाल विशेष ट्रेन से दोपहर एक बजे बजे मिर्जापुर स्टेशन पहुंचे। प्लेटफार्म नंबर एक पर अधिकारियों से मिलने के बाद नए फुट ओवरब्रिज से होकर प्लेटफार्म नंबर दो पर पहुंचे। वहां नाली ढका न होने पर यात्रियों के गिरने की आशंका जताते हुए उसे ढंकने का निर्देश दिया। इसके बाद वे स्टेशन मास्टर कक्ष में गए। वहां सुरक्षा से संबंधित रिकार्ड देखा। स्टेबल लोड सिक्योरिंग फाइल देखकर जरूरी जानकारी ली। उन्होंने सिग्नल के बारे में भी जानकारी ली। साथ ही हादसा होने पर बचाव के लिए मशीनरी की क्या व्यवस्था है, इस बारे में भी अधिकारियों से पूछताछ की। अस्पताल के बारे में उन्होंने पूछा तो स्टेशन अधीक्षक रविंद्र कुमार ने बताया कि रेलवे का अपना अस्पताल है और इसके अलावा जरूरत पड़ने पर पास ही में मंडलीय अस्पताल भी है। फायर ब्रिगेड के बारे में बताया कि वह स्टेशन के पास ही स्थित है। कक्ष में इमरजेंसी नंबर छोटे अक्षरों में लिखा होने पर उन्होंने उसे बड़े अक्षरों से लिखवाने का निर्देश दिया। इससे पहले महानिदेशक संरक्षा ने प्रयागराज के छिवकी स्टेशन के लॉबी का निरीक्षण किया। लोको पायलट एवं सहायक लोको पायलट से बात की। इस दौरान लोको पायलट एवं सहायक लोको पायलट की चल रही काउंसिलिंग में सभी को संरक्षा के प्रति हमेशा सचेत रहने तथा संरक्षा नियमों का पालन करने का निर्देश दिया।
उन्होंने प्रयागराज- मिर्जापुर रेलखंड का विंडो ट्रेलिंग कर निरीक्षण किया। इस दौरान रास्ते में पड़ने वाले स्टेशनों की सफाई और समग्र स्थिति, विशेष रूप से पॉइट और क्रॉसिंग की गुणवत्ता, ट्रैक ज्योमेट्री इंडेक्स (टीजीआई), ओएचई की स्थिति, समपार फाटकों की स्थिति आदि की जानकारी ली। इस दौरान कार्यवाहक प्रधान मुख्य संरक्षा अधिकारी नरेंद्र सिंह, अपर मंडल रेल प्रबंधक एके राय, कार्यकारी निदेशक सिविल संरक्षा एसएन जोशी, पीआरओ अमित सिंह आदि मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें