गोल्हनपुर में आयोजित सत्संग में पंकज महराज का आशीर्वाद लेते मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल।-स
- फोटो : udhampur news
गोल्हनपुर में जयगुरुदेव आश्रम के सत्संग में दिया आत्मिक साधना का संदेश, विधायक रमाशंकर सिंह पटेल ने भी सुना प्रवचन
सक्तेशगढ़। राजगढ़ ब्लॉक के गोल्हनपुर गांव में शुक्रवार को जयगुरुदेव आश्रम, मथुरा के पंकज जी महाराज के सानिध्य में आध्यात्मिक सत्संग हुआ। बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने प्रवचन सुना। पूर्व मंत्री एवं मड़िहान विधायक रमाशंकर सिंह पटेल भी पूरे समय सत्संग में मौजूद रहे।
पंकज महाराज ने मानव जीवन को दुर्लभ अवसर बताते हुए कहा कि जीवन केवल भौतिक सुख-सुविधाओं के लिए नहीं है। व्यक्ति को सांसारिक जिम्मेदारियों के साथ भजन, ध्यान, नाम-स्मरण और सत्संग के लिए भी समय देना चाहिए। उन्होंने सदाचार, संयम, शाकाहार, नशामुक्ति और मानव सेवा अपनाने का आह्वान किया। कहा कि सत्संग आत्मचिंतन और सकारात्मक सोच विकसित करने में सहायक है। दूसरों के प्रति प्रेम, करुणा और सहयोग की भावना से समाज में सकारात्मक वातावरण बनाया जा सकता है।