शहरनामा की फोटो---- पक्काघाट पर मां गंगा की आरती करते पंडित रामानंद तिवारी।- सोशल मीडिया।
मिर्जापुर। विंध्य विकास परिषद के तत्वावधान में सोमवार को विंध्याचल स्थित पक्का घाट पर मां गंगा की भव्य आरती की गई। आरती प्रमुख पंडित रामानंद तिवारी ने टीम के साथ मां गंगा की आरती की। संगीतमय आरती दर्शन कर श्रद्धालु भाव विभोर हो उठे। आरती पूजन के बाद श्रद्धालुओं में प्रसाद बांटा गया। इस अवसर पर जितेंद्र मिश्रा, प्रशांत उपाध्याय, धीरज तिवारी, दिनेश गुप्ता, आनंद तिवारी, गगन माली, विश्वनाथ साहू, हिमांशु मिश्रा, राज तिवारी, रितिक मोदनवाल, राम जी माली आदि रहे।